क्या राजस्थान में 100 यूनिट फ्री बिजली योजना होगी बंद? केन्द्रीय मंत्री ने फ्री बिजली देने वाले राज्यों पर उठाए सवाल

क्या राजस्थान में 100 यूनिट फ्री बिजली योजना होगी बंद? केन्द्रीय मंत्री ने फ्री बिजली देने वाले राज्यों पर उठाए सवाल
जयपुर। केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से नवीकरणीय ऊर्जा पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए फ्री बिजली दे रहे राज्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए राज्यों को फ्री बिजली की रेवड़ियां बांटना बंद करना चाहिए। मंत्री का कहना था कि यदि फ्री बिजली देने वाले राज्य अपने स्तर पर जनता को सूर्यघर योजना में एक मुश्त कुछ सब्सिडी दे दें तो अगले 25 साल तक उपभोक्ता को स्वत: बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी राज्य की आलोचना करना नहीं है लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम उपभोक्ताओं को सक्षम बनाएं। इससे वे न केवल सस्ती बिजली का उत्पादन कर स्वयं उपयोग करेंगे, बल्कि सरप्लस बिजली को ग्रिड में देकर देश की जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान भी चिन्हित उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दे रहा है। इससे राज्य सरकारों पर फ्री बिजली के लिए दी जाने वाली सब्सिडी का आर्थिक बोझ भी खत्म होगा। इस दौरान केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नायक, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व कई अन्य राज्यों के अधिकारियों ने मंथन भी किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता ऊर्जा क्षेत्र से होकर गुजरेगा और इसमें राजस्थान की भूमिका सबसे ज्यादा होगी। राज्य न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि देश के अन्य राज्यों को भी बिजली सप्लाई करेगा। उन्होंने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सभी राज्यों से मिलकर काम करने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार