कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई, नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में भिड़े

कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई, नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में भिड़े

जयपुर। नगर निगम की बैठक में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे के ऊपर अमर्यादित भाषा का उपयोग करने और गाली देने का आरोप लगाया है। दरअसल, मंगलवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक चल रही थी। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद राजेश गुर्जर एक प्रस्ताव पर अपनी बात रख रहे थे। तभी बीजेपी के पार्षद ने बीच में खड़े होकर कुछ कहा। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बहस हो गई और कांग्रेस और बीजेपी पार्षद वेल में आकर हाथापाई करने लगे। इसके बाद मेयर ने सभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। वहीं, आज बैठक में आधे पार्षद भी नहीं पहुंचे। 150 पार्षदों के सदन में मेयर सहित 81 पार्षद मौजूद रहे। उप महापौर पुनीत कर्णावट के अलावा कई समितियों के चेयरमैन भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस के 20 और बीजेपी के 50 पार्षद सदन में आए थे। आज बैठक में मुख्य एजेंडा वर्किंग कमेटियों को भंग करने से जुड़ा था। मेयर की तरफ से लाए गए इस प्रस्ताव का उद्देश्य सरकार और संगठन पर दबाव बनाना है। इस एजेंडे का भाजपा का एक धड़ा लगातार विरोध कर रहा है। संगठन तक भी अपनी बात पहुंचा चुका है। उसके बावजूद प्रेशर पॉलिटिक्स करते हुए इस एजेंडे को बैठक में शामिल किया गया था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम