राजस्थान में भजनलाल सरकार ने गहलोत राज की दो और योजनाओं का बदला नाम

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने गहलोत राज की दो और योजनाओं का बदला नाम
बीकानेर। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद से गहलोत राज की योजनाओं के नाम बदल का सिलसिला जारी है। भजनलाल सरकार ने अब फिर महिला अधिकारिता विभाग की दो योजनाओं के नाम बदल दिए हैं। इससे पहले स्कूली छात्राओं को दी जाने वाली साइकिल का काला रंग बदल कर भगवा किया गया था। विभाग की इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का नाम बदल कर अब ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना’ कर दिया गया। इसी तरह विभाग की ओर से संचालित इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना शिक्षा सेतु का नाम भी बदल दिया गया है। इसे अब ‘कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना’ के नाम से जाना जाएगा।

इन दोनों योजनाओं के समय-समय पर पूर्व में जारी परिपत्र, दिशा निर्देश तथा मार्गदर्शिका में योजना के नाम के अतिरिक्त सभी प्रावधान पूर्व की भांति यथावत लागू रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संबंध में भी समीक्षा की जा रही है। इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि इसके लिए बनाई गई समीक्षा समिति की एक बैठक हो चुकी है।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार