छुट्टी की बात को लेकर भिड़े पुलिसकर्मी, हेड कॉन्स्टेबल ने दूसरे हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मारा

छुट्टी की बात को लेकर भिड़े पुलिसकर्मी, हेड कॉन्स्टेबल ने दूसरे हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मारा

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में छुट्टी की बात को लेकर दो हेड कॉन्स्टेबल में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक हेड कॉन्स्टेबल ने दूसरे हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इससे पुलिस थाने में कार्यरत पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान थाने में मौजूद थानाधिकारी ने दोनों के बीच सुलह करवाकर मामला दबा दिया। घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई। फिलहाल एसपी ने कोई एक्शन नहीं लिया है। घटना मलारना डूंगर थाने की है।

जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार भाडौती पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के रूप में कार्यरत है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह मलारना डूंगर पुलिस थाने में एचएम के पद पर कार्यरत है। रविवार देर शाम हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार पुलिस थाने पहुंचा और थाना अधिकारी से छुट्टी मांगी थी। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और हेड कॉन्स्टेबल राकेश के बीच छुट्टी की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते राकेश कुमार ने दिलीप सिंह को थप्पड़ मार दिया। थानाधिकारी संपत सिंह ने बताया कि दोनों के बीच समझौता करवाकर सुलह करवा‌ दी गई है।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी