शहर में इस जगह 4 राज्यों के युवक-युवती संदिग्ध अवस्था में पकड़े

शहर में इस जगह 4 राज्यों के युवक-युवती संदिग्ध अवस्था में पकड़े
झुंझुनूं। स्थानीय पुलिस ने रोड नंबर 2 इलाके में चल रहे एक संदिग्ध ठिकाने पर बुधवार देर शाम बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने अचानक एक किराए के मकान पर छापा मारकर वहां मौजूद चार राज्यों के चार युवक और चार युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से रोड नंबर 2 क्षेत्र के एक किराए के मकान में बाहरी लोगों का लगातार और असामान्य आवाजाही हो रही था। स्थानीय निवासियों की ओर से लगातार मिल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों को पुलिस ने गंभीरता से लिया। डिप्टी गोपाल सिंह ढाका ने बिना समय गंवाए एक विशेष टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा, अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी ली और वहां मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी ढाका ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग झुंझुनूं आने का कोई ठोस या संतोषजनक कारण नहीं बता पाए।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा