जोधपुर सेंट्रल जेल से सोनम वांगचुक को लेकर आई बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

जोधपुर सेंट्रल जेल से सोनम वांगचुक को लेकर आई बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

जोधपुर। लद्दाख के लेह में हिंसा के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही है। जेल में दूषित पानी से उसके पेट में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने जेल प्रशासन को विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार गीतांजलि आंगमो ने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में आवेदन पेश किया। इसमें अवगत कराया गया कि 126 दिन से जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक को पेट दर्द की शिकायत है। जेल के पानी की वजह से पेट दर्द हो रहा है। वह डॉक्टर से जांच कराना चाहता है, लेकिन जेल में विशेषज्ञ डॉक्टर जांच के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सोनम वांगचुक की हर सप्ताह जांच कराई जाए। साथ ही परिवार की ओर से उपलब्ध साफ पानी पीने के लिए देने की अनुमति दी जाए। उधर, जेल प्रशासन के अनुसार जेल के डॉक्टर अब तक 21 बार सोनम वांगचुक की जांच कर चुके हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि वांगचुक की विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराई जाए। जेल प्रशासन को वांगचुक की सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दो फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि लेह में हिंसा के बाद गत वर्ष 26 सितंबर से सोनम वांगचुक जोधपुर जेल में रासुका के तहत बंद है।

  • Related Posts

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान  बीकानेर। अगर आप रेलवे स्टेशन के बाहर बस दो मिनट के लिए गाड़ी खड़ी कर निकल…

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू Ashtadash Yog: आज सूर्य और बुध ने एक दुर्लभ संयोग का निर्माण किया है. सूर्य-बुध…

    You Missed

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी