मेल नर्स ने दिया नशे का इंजेक्शन, फिर आईसीयू में महिला मरीज के साथ किया रेप

मेल नर्स ने दिया नशे का इंजेक्शन, फिर आईसीयू में महिला मरीज के साथ किया रेप

राजस्थान के अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईसीयू में महिला मरीज के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इस महिला को ऑपरेशन कराने के लिए इस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। आईसीयू वार्ड में तैनात मेल नर्स ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार कर दिया। अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने घटना के बारे में पति को बताया। इसके बाद एमआईए थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान वार्ड में तैनात मेल नर्स और गार्ड ने रात 11 बजे उसे वेटिंग रूम में भेज दिया। रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच गार्ड और आरोपी मेल नर्स ने उसे जगाकर कहा कि उसकी पत्नी बार-बार उसका नाम ले रही है। इस पर उसने वार्ड में अंदर आकर मेल नर्स से पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो उसने कहा कि ऑपरेशन के दौरान जो इंजेक्शन दिया गया था, उसकी वजह से ऐसा हो रहा है।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को सुला दिया। फिर उसे वापस बाहर भेज दिया गया। अगले दिन रात को पूरी तरह से होश में आने पर उसकी पत्नी ने उसे बताया कि वार्ड के मेल नर्स ने पर्दे लगाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वह अर्द्धबेहोशी की हालत में थी। इसके कारण उसे रोकना चाह कर भी वह कुछ नहीं कर पा रही थी। उससे हिला भी नहीं जा रहा था।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला