पुलिस को देख खेजड़ी पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, आत्महत्या की देने लगा धमकी

पुलिस को देख खेजड़ी पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, आत्महत्या की देने लगा धमकी

पुलिस ने रविवार को भानीपुरा, सरदारशहर और रतनगढ़ इलाके में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर 56 बदमाशों को गिरफ्तार किया। सरदारशहर में एक इनामी बदमाश पुलिस से बचने के लिए खेजड़ी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने 3 हजार रुपए के इनामी बदमाश कृष्ण मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सरदारशहर पुलिस का कहना है कि कृष्ण दूधवाखारा थाना का हिस्ट्रीशीटर है, उसे देगा गांव की रोही से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बदमाश जीतू जोड़ी और संदीप कादियान गैंग का सक्रिय सदस्य है।

एसपी जय यादव ने बताया कि जिले के भानीपुरा, सरदारशहर एवं रतनगढ़ इलाके में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 137 जगह पुलिस की 22 टीमों ने दबिश देकर 56 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर, एक इनामी बदमाश, 7 स्थायी वारंटी, एक आर्म्स एक्ट में, 3 आबकारी एवं 2 एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए हैं। इनमें 30 जनों को सरदारशहर एवं 16 को रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार