सावधान… छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

सावधान… छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
डिजिटल भुगतान के समय साइबर ठगी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शरत कविराज ने बताया कि यूपीआई से लेन देन में जल्दबाजी या छोटी सी गलती कई बार भारी पड़ सकती है, लेकिन पैसा गलत नंबर पर चला जाए तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार:

तत्काल हेल्पलाइन पर शिकायत : सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 18001201740 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
अपने बैंक से संपर्क : शिकायत दर्ज करने के बाद बिना देर किए अपने बैंक जाएं। वहां आपको एक खास फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको गलत लेनदेन से जुड़ी सारी जानकारी देनी होगी।
मैसेज संभाल कर रखें : गलत पेमेंट होने पर आपके फोन पर जो मैसेज आता है, उसे डिलीट न करें। इस मैसेज का एक स्क्रीनशॉट लें और उसका प्रिंट आउट निकलवाकर बैंक में जमा करवाएंं।

तीन दिन में शिकायत करना अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार यदि गलती से गलत खाते में पैसे चले जाते हैं तो इसकी शिकायत भुगतान होने के तीन दिन के भीतर करनी अनिवार्य है। इसलिए समय पर कार्रवाई करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें (बैंक खाता संख्या, कार्ड नंबर, सीवीवी, पिन, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग का कोई भी विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें)। बैंक या कोई भी विश्वसनीय संस्था आपसे ऐसी जानकारी फोन पर नहीं मांगती।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल