राजस्थान के 3 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, PM मोदी कल देंगे बड़ा तोहफा

राजस्थान के 3 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, PM मोदी कल देंगे बड़ा तोहफा

जयपुर। राजस्थान के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ती दरों में दवा मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। भगत की कोठी (जोधपुर) के बाद अब दुर्गापुरा (जयपुर), फालना व बाड़मेर के रेलवे स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू होगी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दरभंगा से वीसी के जरिए उद्घाटन कर इसकी शुरुआत करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार देशभर में 18 रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसमें राजस्थान के तीन स्टेशन दुर्गापुरा (जयपुर), फालना व बाड़मेर स्टेशन शामिल हैं। उनके अलावा गुजरात, त्रिपुरा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु के भी स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर उद्घाटन कार्यक्रम भी होंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अलावा रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व आमजन शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत चिकित्सा पैकेज दरों में वृद्धि की जाएगी। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (राशा) ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत वर्तमान में 1800 से अधिक उपचार पैकेज और इतने ही अस्पताल सूचीबद्ध हैं और इससे 1.33 करोड़ परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा