बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देकर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देकर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत

अलवर। खैरथल के समीपवर्ती ग्राम नांगल मोजिया में कार्यरत शिक्षिका सरिता देवी पत्नी रामावतार यादव (45)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। शिक्षिका बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देकर घर आ रही थी। खैरथल किशनगढ़ मार्ग पर नूरनगर तिबारे के पास शिक्षिका सरिता यादव स्कूटी पर सवार होकर अपने घर खैरथल के मुरली कालोनी में आ रही थी सामने बाइक सवार से अचानक भिड़ंत हो गईं। राहगीरों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर अलवर के लिए रेफर कर दिया। शिक्षिका का पति भी सरकारी अध्यापक है और वह चोरबसई में कार्यरत है। मृतका का पोस्टमार्टम किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल में करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतका के परिजनों ने बताया की किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी में गंदगी व रौशनी का अभाव देखने को मिला। पोस्टमार्टम भी चिकित्सकों ने मोबाइल की टार्च जलाकर किया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल