शहर के इस रॉयल्टी नाके पर मचा बवाल, हमले में विधायक का बेटा सहित 8 घायल

शहर के इस रॉयल्टी नाके पर मचा बवाल, हमले में विधायक का बेटा सहित 8 घायल

जैसलमेर। राजस्थान के जैलसमेर में रॉयल्टी नाके पर आज दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। जिसमें जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी का बेटा भवानी सिंह सहित दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवियों ने टोल नाके को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। जानकारी के मुताबिक रॉयल्टी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विधायक के भाई के कुछ लोग जैसलमेर के मूलसागर गांव से आगे स्थापित रॉयल्टी ठेकेदार के टोल नाके पर पहुंचे। जहां पर रॉयल्टी ठेकेदार और कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे से जमकर मारपीट की। इस दौरान अस्थाई टोल नाके को भी आग के हवाले कर दिया। इस हमले में रॉयल्टी ठेकेदार सहित दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए।

हमले में विधायक का बेटा घायल
झगड़े की सूचना मिलते ही जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी का बेटा भवानी सिंह भी मौके पर पहुंचा। तभी एक पक्ष के लोगों ने उनकी कार पर हमला बोल दिया। इस हमले में विधायक का बेटा और कार चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विधायक का बेटा विवाद सुलझाने के लिए यहां आया था।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग