राजस्थान में आज यहां हीटवेव का अलर्ट, कल से फिर बदलेगा मौसम; मिलेगी थोड़ी राहत

राजस्थान में आज यहां हीटवेव का अलर्ट, कल से फिर बदलेगा मौसम; मिलेगी थोड़ी राहत

जयपुर। राजस्थान में मार्च महीने में ही हीटवेव का दौर शुरू हो गया है। दिन और रात का पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर और जालोर में मंगलवार को हीटवेव का असर रहा। जिससे बाड़मेर में 41 डिग्री और जालोर में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 19 शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर और जालोर में बुधवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इधर, प्रदेश में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके प्रभाव से 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व जैसलमेर-फलोदी क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश की संभावना है। आगामी दो दिन में कुछ जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम केन्द्र ने बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व जैसलमेर-फलोदी क्षेत्र के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बारिश से खुले में रखी रबी की फसल को नुकसान हो सकता है इसलिए किसानों को फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। वहीं तेज गर्मी होने से उन उन फसलों को नुुकसान की आशंका जताई है जो पकी हुई नहीं है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल