बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, जाने कब से होगी

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, जाने कब से होगी
बीकानेर। पंजाब इस साल भी राजस्थान फीडर की मरम्मत नहीं करना चाहता। क्योंकि उसकी प्राथमिकता में पहले खुद की सर​हिंद फीडर की मरम्मत है। ये इनपुट मिलने के बाद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पंजाब पहुंचे। वहां तमाम अधिकारियों को एक साथ लेकर बैठे और पंजाब को इस बात के लिए राजी किया कि आप मरम्मत करें। अब माना जा रहा है कि राजस्थान फीडर की मरम्मत अप्रैल के बाद ही शुरू होगी। दरअसल पिछले साल पंजाब ने नहरबंदी तो की थी मगर मरम्मत का काम फिर भी हाथ में नहीं लिया था। तब सवाल भी उठे थे कि जब पंजाब राजस्थान फीडर की मरम्मत नहीं कर रहा तो नहरबंदी क्यों। वही हालात इस साल भी बनाए जा रहे थे। पंजाब इस साल भी राजस्थान फीडर की मरम्मत नहीं करना चाहता था मगर नहरबंदी लेना चाहता था। फीडर की मरम्मत ना करने के पीछे वजह पंजाब की खुद की नहरों की मरम्मत है। इसमें सरहिंद फीडर और फिरोजपुर फीडर में पंजाब पहले काम करना चाहता है।

हालांकि इन दोनों नहरों की मरम्मत से भी राजस्थान को कुछ हद तक फायदा मिलेगा क्योंकि राजस्थान फीडर में पूरा पानी छोड़ दिया और पंजाब की नहर जो समानांतरण कई किलोमीटर तक चल रही वो अब दरक गई तो बाढ़ के हालात हो जाएंगे। मगर सवाल ये है कि राजस्थान फीडर में मरम्मत का काम 2020 से चल रहा है और सिर्फ तीन साल में ये काम पूरा करना था। अब 6 साल होने को आए मगर मरम्मत नहीं हो रही। इस कारण आईजीएनपी में 60 दिन की नहरबंदी ली जाती है। वो भी मई में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। ऐसे में पेयजल किल्लत बढ़ती है।

पिछले साल फरवरी के अंत में ही नहरबंदी शुरू हो गई थी। मई तक खत्म होने वाली थी मगर ऑपरेशन सिंदूर की वजह से वो बीच में ही खत्म करनी पड़ी। मगर इस साल सरहिंद फीडर और फिरोजपुर फीडर की पहले मरम्मत होने के कारण राजस्थान फीडर में देरी से काम होगा। इसलिए नहरबंदी भी मार्च के अंत या अप्रैल में होगी। ऐसे में पूर्ण नहरबंदी का समय मई में जाएगा। मई ऐसा महीना है जब सबसे ज्यादा पानी की खपत शुरू होती है। पेयजल किल्लत होगी। अगर सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव कराए तो पेयजल किल्लत चुनाव का नतीजा तक पलट सकता है। ऐसे में सरकार के सामने पेयजल किल्लत बड़ा मुद्दा बन सकता है।

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश