राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने का अलर्ट, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने का अलर्ट, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवा का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत राजस्थान के कई हिस्सों में असर रहेगा। इससे राजस्थान के बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 7-8 मार्च से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा और दिन में गर्मी तेज होने लगेगी। पिछले 24 घंटे का मौसम पूरे प्रदेश में साफ रहा। गंगानगर, अलवर, माउंट आबू में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.6 और डूंगरपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर समेत कुछ अन्य शहरों में कल दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। उदयपुर में 32.5, जोधपुर में 32.8, बीकानेर में 30.6, जैसलमेर में 31, कोटा में 30.7, अजमेर में 30.8, सीकर में 30, चूरू में 31.7, गंगानगर में 27.7, करौली में 30.7, दौसा में 30.9 और नागौर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 7-8 मार्च तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान 5-6 मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने, जबकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शेखावाटी के एरिया में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं, बाड़मेर, जालोर के एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल