18 जिलों में IMD ALERT, 10-11-12-13 मई को ऐसा रहेगा मौसम

18 जिलों में IMD ALERT, 10-11-12-13 मई को ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम के तहत उदयपुर में लगातार पांचवे दिन भी बरसात हुई। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में बरसात का जोर कम रहा। बीते 24 घंटे के दरमियान 11.4 मिलीमीटर और सुबह से शाम तक 9 घंटे के दरमियान 7.9 मिमी बरसात दर्ज की गई। जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हुआ और लोगों को परेशानी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में MP के पश्चिमी भागों और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बन रहा है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आधी (40-50 किमी प्रति घंटा), बरसात हुई है। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी हल्की मध्यम बरसात हुई।

इसी कड़ी में प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भागों में आगामी 2-3 दिन तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है। आंधी-बरसात की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होगी। इसके साथ ही तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल 4-5 दिन हीट वेव की संभावना नहीं है।

10-11-12-13 मई को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी 10-11-12 मई को कई संभागों में बारिश की संभावना जताई है। जिसमें जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में शामिल है। जिसके बाद 13 मई को बीकानेर जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा बाकी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल