राजस्थान में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

जयपुर। दक्षिणी उड़ीसा व आसपास के छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से आगामी एक सप्ताह मेघ बरसने का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को जयपुर सहित टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, ब्यावर, झुंझुनूं, दौसा, अजमेर, सीकर, राजसमंद, कोटा सहित अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। जयपुर में भी एक घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम तक बीच-बीच में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक जयपुर में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि टोंकरोड, दुर्गापुरा, जेएलएन मार्ग, चारदीवारी सहित कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार