मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 60 मिनट में राजस्थान के इन 21 जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 60 मिनट में राजस्थान के इन 21 जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज 14 जुलाई के लिए राजस्थान के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान का मौसम आज कैसा रहेगा तो मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आज जयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बाडमेर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर, बूंदी, बारां, कोटा के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी। इस दौरान 20-30 KMPH रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों व पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सूबे में सबसे अधिक बारिश कोटा के खातोली में हुई। यहां पर 198 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया। यहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम केन्द्र जयपुर ने 15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई और पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही…

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार