राजस्थान के इन जिलों में आज चलेगी 30-40 KMPH की रफ्तार से अंधड़, होगी बारिश

राजस्थान के इन जिलों में आज चलेगी 30-40 KMPH की रफ्तार से अंधड़, होगी बारिश

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया। जयपुर सहित कई शहरों में रात में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग का 22 फरवरी के लिए नया Prediction आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 2 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन संग बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही इस दौरान 30-40 KMPH की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सावधान रहने के लिए भी चेताया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने यह Prediction जारी किया है कि 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा। 23-24 फरवरी से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 27 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। फाल्गुन में मौसम बदल रहा है। अजमेर में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप से गर्माहट महसूस हुई। हालांकि सुबह-शाम ठंडक घुली रही। अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के कई हिस्सों में बरसात और ठंडक के चलते बीते तीन-चार दिन में दिन और रात के पारे में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। सुबह मौसम में ठंडापन महसूस हुआ। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य हो गया।दिनभर तीखी धूप ने परेशान किया। ज्यादातर लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। दिन में पंखे भी चलाने पड़े। देर शाम फिर मौसम में ठंडक घुल गई।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे