राजस्थान में आज से चार दिन कड़ाके की ठंड…शीतलहर छुड़ाएगी धूजणी ! जानें आपके जिले का अपडेट

राजस्थान में आज से चार दिन कड़ाके की ठंड…शीतलहर छुड़ाएगी धूजणी ! जानें आपके जिले का अपडेट

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में आज से अगले चार दिन कड़ाके की सर्दी रहेगी। शीतलहर से दिन में भी ठिठुरन का अहसास होगा।  घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 22 दिसम्बर तक सर्दी में लगातार इजाफा होगा। इस दौरान कुछ जगह बादल भी छाए रह सकते हैं।

राजस्थान में लगातार बढ़ रही ठंड

राजस्थान में सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। पहले रात का तापमान ही गिर रहा था, अब दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। जिससे लोगों को दिन में भी तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। बुधवार का दिन राजस्थान में सिरोही में सबसे ठंडा रहा, यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री रह गया। जबकि जयपुर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं, गंगानगर,  फलोदी, चूरू जिलों में भी दिन में तेज सर्दी महसूस हुई।

आज इन जिलों में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को कई जिलों में शीतलहर चलेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से शीतलहर को लेकर अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर और झुंझुनूं के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीकर और चूरू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर सहित कई जिलों में कल से हल्के बादल भी छा सकते हैं।

कल भी घना कोहरा और शीतलहर

राजस्थान में कल शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां और कोटा में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, नागौर, श्रीगंगानर, बीकानेर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू और सीकर में शीतलहर का दौर देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को दिन में भी ठिठुरन का अहसास होगा।

Recent Posts

Related Posts

कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

You Missed

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे