पाकिस्तान में हाई अलर्ट पर सेना, रक्षा मंत्री बोले- भारत कर सकता है हमला!

पाकिस्तान में हाई अलर्ट पर सेना, रक्षा मंत्री बोले- भारत कर सकता है हमला!

राजस्थानी चिराग। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बड़ा दावा किया है। रक्षा मंत्री मुहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत कभी भी हमला कर सकता है, जिसके लिए हम अपनी सेना को पूरी तरह से तैयार कर रहे हैं।

‘सेना को किया मजबूत’

रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि हमने अपनी सेना को मजबूत किया है, क्योंकि अभी के समय में यह जरूरी हो गया है। इस समय कुछ रणनीतिक निर्णय लिए जाने हैं, इसलिए वे निर्णय लिए गए हैं।

भारत की तरफ से बढ़ रही बयानवाजी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की बयानबाजी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय हमले की संभावना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि किस खुफिया जानकारी या घटना के आधार पर यह आकलन किया गया है।

‘पाकिस्तान पूरी तरह से सर्तक’

इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तभी अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगे जब अस्तित्व को खतरा होगा। अब पाकिस्तान पूरी तरह से सतर्क है। वहीं दूसरी ओर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी ठिकानों को “धूल में मिलाने” की बात कही है।

हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच के लिए रूस, चीन और पश्चिमी देशों से अंतरराष्ट्रीय जांच टीम गठित करने की मांग की है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि यह जांच भारत के आरोपों की सत्यता की पुष्टि करेगी कि क्या पाकिस्तान इस हमले में शामिल था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस अंतरराष्ट्रीय जांच का समर्थन किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर कोर्ट परिसर…

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम Surya Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे,…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल