नानी के घर जाना बताकर घर से निकली लड़की से बलात्कार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

नानी के घर जाना बताकर घर से निकली लड़की से बलात्कार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

राजस्थानी चिराग। इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि बीती 25 मई को परिवादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि नाबालिग नानी के घर जाना बताकर निकली। तलाशने पर कहीं पता नहीं चला।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अभय कमांड सेंटर और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगालने के अलावा अन्य स्तर पर पूछताछ की। पुलिस को नाबालिग के बांसवाड़ा जिले के एक गांव में होने की सूचना मिली।

संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की। दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब किया। पुलिस ने मामले में सूरज डोडियार पुत्र गणेश डोडियार (18) को गिरफ्तार किया है।
यों अंजाम दी वारदात
आरोपी सूरज ने पहचान छुपाकर नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। कई माह तक प्रेमजाल में फांसा। वह नाबालिग को घुमाने के नाम पर गांव ले गया। वहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक गणपतलाल, कांस्टेबल बनवारीलाल, सुखराम, विमला, सुनीता मुकेश और अन्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की