आरबीआई ने दिया Repo Rate कट का तोहफा, घटेगी आपकी कार और घर की ईएमआई

आरबीआई ने दिया Repo Rate कट का तोहफा, घटेगी आपकी कार और घर की ईएमआई

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे (MPC Results) आ गए हैं और लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिली है। RBI एमपीसी की 54वीं बैठक और नए फाइनेंशियल ईयर FY26 की पहली बैठक के नतीजों का ऐलान करने के दौरान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्लोबल इकोनॉमिक टेंशन और ट्रेड वॉर पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस चुनौतियों भरे माहौल में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का ऐलान किया है औऱ इसके बाद Repo Rate 6 फीसदी पर आ गया है। साल 2025 में ये लगातार दूसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने बड़ी राहत दी है। इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया गया था, जिसके बाद ये कम होकर 6.25 फीसदी पर आ गया था. बता दें कि ये कटौती पांच साल के लंबे अंतराल के बाद की गई थी।

RBI MPC के बैठक में रेपो रेट कट पर लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि नए कारोबारी साल 2026 की शुरुआत चुनौतियों के साथ हुई है, लेकिन पिछले कारोबारी साल के पहली छमाही में सुस्ती के बाद भारत की अर्थव्यवस्था लगातार ग्रोथ कर रही है। उन्होंने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौकी के बारे में बताते हुए कहा कि MSF रेट 6.5% से घटकर 6.25% पर आ गया है। SDF रेट 6% से घटाकर 5.75% हो गया है।उन्होंने पॉलिसी रुख को Neutral से Accomodative किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अनैतिक गतिविधियों पर भी अभियान जारी है। बीकानेर शहर में इसको…

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी बीकानेर। पीबीएम अस्पताल रोड़ पर आज दिन में अचानक बाइक में आग लग गयी। देखते ही देखते ही बाइक आग से…

    You Missed

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन को किया डिटेन

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    पीबीएम रोड़ पर बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल