कुछ खास खबरें पढें एकसाथ एक नजर में..

कुछ खास खबरें पढें एकसाथ एक नजर में..

१. 39 पव्वे जब्त, आरोपी हुआ फरार
२. रेल पटरियों पर मिला अज्ञात शव
३. कीटनाशक पी लेने से युवक की मौत
४. बिजली तार टूटकर गिरने से युवक की मौत

39 पव्वे जब्त, आरोपी हुआ फरार

राजस्थानी चिराग। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि गश्त के दौरान हेमासर रोही में एक कट्टे में 39 पव्वे देशी अवैध शराब के पव्वे जब्त किए। वहीं आरोपी जैतासर निवासी गोपीगर गोस्वामी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी गई है।

रेल पटरियों पर मिला अज्ञात शव
राजस्थानी चिराग। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में खिदमतगार खादिम सोसायटी की ओर से रिपोर्ट पेश कर पुलिस को सूचना दी गई लालगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली पटरियों पर 20 मार्च को एक अज्ञात पुरूष का शव पटरियों के बीच पड़ा मिला है। इस शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव के वारिसान की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रूपाराम को सौंप दी है।

कीटनाशक पी लेने से युवक की मौत
राजस्थानी चिराग। कोलायत थाने में झझू रोही में काश्तकार रहने वाले चक 2 जीएमबी निवासी रामदेव पुत्र श्रीचंद नायक ने पुलिस को बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई गोविंदराम 22 मार्च को भूलवश कीटनाशक का डिब्बा उठाकर पी लिया जिसकी ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गजेंद्रसिंह को सौंप दी है।

बिजली तार टूटकर गिरने से युवक हुआ अकाल मौत का शिकार
राजस्थानी चिराग। रणजीतपुरा थाने में दण्डकला निवासी 75 वर्षीय उतमाराम पुत्र हिम्मताराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई का 24 वर्षीय बेटा महेशाराम पुत्र दिवंगत जोगाराम जाट 22 मार्च की रात करीब 9-10 बजे खेत में फव्वारों की पाईप लाईन बदलने के लिए गया। उसी दौरान 11 केवी की तार टूटकर गिरने से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ताऊ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दी गई है। परिजनों ने मौत के बाद बज्जू अस्पताल के बाहर धरना लगाया जो शाम को अधिकारियों के आर्थिक सहयोग के आश्वासन के बाद हटाया गया।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार