ब्रेकिंग:बीकानेर में एक और सड़क हादसा, तीन की मौत

ब्रेकिंग:बीकानेर में एक और सड़क हादसा, तीन की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया। घटना रात करीब ढाई बजे की है। देर रात करीब ढाई बजे हेमासर से दो किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। तीन युवकों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी। चारों युवक एक बाइक पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल है जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों शवों को लखासर टोल की एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। चारों बाइक सवार गिरवरसर बम्बलु निवासी बताए जा रहे है और श्रीडूंगरगढ़ से गांव बापेउ जा रहे थे। सुबह मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए है।

  • Related Posts

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल-लुगड़ी, सुसाइड नोट और ज्वलेरी छोड़कर महिला दो बेटियों…

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

    You Missed

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: अब होगी कार्रवाई, जारी किए 150 कुर्की पूर्व नोटिस, पढ़ें ये खबर

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव

    खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव