पैदल जा रहे पूर्व उपसरपंच व भाजपा नेता को जीप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

पैदल जा रहे पूर्व उपसरपंच व भाजपा नेता को जीप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

शनिवार को पैदल जा रहे पूर्व लाटाड़ा उप सरपंच व भाजपा नेता को जीप ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप के पुलिया से नीचे गिरने से चालक घायल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मृतक के शव को सेवाड़ी चिकित्सालय में रखवाया। वहीं घायल जीप चालक को चिकित्सालय में भर्ती करवाकर उपचार करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई भेरूसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि सादडा निवासी मेरा बड़ा भाई पूर्व उपसरपंच व भाजपा नेता महिपाल सिंह (59) पुत्र गोविन्द सिंह शनिवार सुबह घरेलू कार्य से पाली के सेवाड़ी गए हुए थे। वापस आते वक्त साधन नहीं मिलने से सेवाड़ी से लुणावा पैदल आ रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही जीप चालक ने लापरवाही पूर्वक मिर्गेश्वर-सेवाड़ी नदी पुलिया पर महिपाल सिंह को टक्कर मार दी। जिससे महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान जीप अनियंत्रित होकर पुलिए से नीचे खाई में गिर गई। जिसमें सवार चालक विक्रमसिंह पुत्र मोडसिंह भी घायल हो गए। मौके पर आसपास के ग्रामीणों जमा हो गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल