दोस्त के जन्म दिन पर लेने जा रहे थे केक, कार पलटने से युवक की मौत, चार दोस्त घायल

दोस्त के जन्म दिन पर लेने जा रहे थे केक, कार पलटने से युवक की मौत, चार दोस्त घायल

स्टेडियम के सामने शनिवार रात हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक रुद्रवीरसिंह गहलोत की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए। हादसा शनिवार आधी रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब पांच युवक दामोदरा के पास स्थित रिसोर्ट में दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए केक लेने जैसलमेर आ रहे थे। तेज रफ्तार कार गोलाई पर नियंत्रण खो बैठी और पलटी खा गई। हादसे में कार चला रहे रुद्रवीरसिंह कार से बाहर गिर गया के सिर में गंभीर चोट आई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया। रुद्रवीर, अजय गहलोत का पुत्र था और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिश्ते में भतीजे का बेटा था। हादसे में गंभीर घायल कुणालसिंह को जोधपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पहले भी लील चुकी है कई जानें
इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो संकेतक लगे, न ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए। नई सड़क निर्माण के दौरान पहले से मौजूद ब्रेकर भी हटा दिए गए। गोलाई पर तेज गति में वाहन फिसलने या पलटने की आशंका बनी रहती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए