भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

जोधपुर। देणोक कस्बे से गुजरने वाले फलोदी-नागौर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामने नीलगाय आ जाने की वजह से तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। यह हादसा थाटों की ढाणी चौराहे से आगे सारणों की ढाणी फांटा के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुभाष (24) पुत्र प्रतापाराम और राधाकिशन (22) पुत्र प्रतापाराम निवासी राजीवनगर थाटों की ढाणी बरजासर, एसयूवी से देणोक की ओर जा रहे थे। दोनों भाई घर से मौसी से मिलने तापू-हाणियां की तरफ निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर आगे ही पहुंचे थे कि अचानक सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग से नीचे उतर गई और खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई।

मौसी से मिलने जा रहे थे दोनों भाई
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आऊ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में राधाकिशन को फलोदी रेफर किया गया, बाद में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजन भूराराम भादू ने बताया कि दोनों भाई एक-दो दिन बाद भुज (गुजरात) में सोलर कंपनी में ट्रैक्टर लगाने के लिए जाने वाले थे और उससे पहले मौसी व उनके बेटों से मिलने जा रहे थे।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर