सड़क हादसा: कार-पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोग घायल

सड़क हादसा: कार-पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोग घायल

राजस्थानी चिराग। चूरू में एनएच 52 दूधवाखारा स्टैंड पर कार और पिकअप की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जो चूरू से राजगढ़ जा रहे थे। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया।

घायलों ने अस्पताल में बताया कि चूरू के वार्ड 47 निवासी मनीष (22) अपनी पत्नी प्रियंका, बहन कविता, जीजा सन्नी और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ कार से राजगढ़ जा रहा था। तभी दूधवाखारा स्टेशन के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क के बीच में खड़ी प्याज से भरी पिकअप से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में मनीष उसकी पत्नी प्रियंका और जीजा सन्नी घायल हो गए। घायलों को पहले दूधवाखारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।

घायल के परिजनों ने बताया कि मनीष की बहन कविता और जीजा सन्नी दो दिन पहले ही चूरू आए थे। मनीष अपनी बहन और बहनोई को राजगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज कर अस्पताल में भर्ती किया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल