कार और स्कूल वैन की हुई टक्कर, कार सवार जा रहा था गंगानगर

कार और स्कूल वैन की हुई टक्कर, कार सवार जा रहा था गंगानगर

अनूपगढ़। रावला-घडसाना मार्ग पर स्कूल वैन और कार की टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शनिवार की है।
हादसे के समय स्कूल वैन में रावला के 2 निजी स्कूलों के करीब 8 से 10 बच्चे सवार थे। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और भीड़ ने स्कूल वैन में से बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे या चालक को चोट नहीं लगी है। सूचना मिलने पर रावला पुलिस मौके पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे में रावला के निजी स्कूल संचालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल संचालकों द्वारा बच्चों को ऐसे वाहनों में स्कूल में लाया जाता है जो जाता है जो यातायात नियमों के मापदण्ड पूरे नहीं करता है। कार चालक सेवादास ने बताया कि वह आज सुबह कार में सवार होकर रावला से गंगानगर जा रहा था और जब वह है 297 पुली के पास पहुंचा उसी दौरान केडी नहर की ओर से एक स्कूल वैन हाईवे पर आई और वैन काफी तेज गति में थी। जिस कारण कार में वैन की टक्कर लग गई।

कार चालक ने बताया कि टक्कर लगने से उसकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। स्कूल वैन चालक बंशी लाल ने बताया कि वह आज सुबह रावला के आसपास के गांवों एसवी चिल्ड्रन एकेडमी और नसीब परवरिश स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहा था। उसने बताया कि वैन में करीब 8 से 10 बच्चे सवार थे और जब हाईवे पर चढ़ने लगा तो यह हादसा हो गया। हादसा होने के बाद लोगों के द्वारा इसकी सूचना रावला पुलिस थाने में दी गई। सूचना मिलने पर रावला पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल