राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार को जयपुर, शेखावाटी, हाड़ौती व पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में मेघगर्जन, तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का दौर सुबह से चला जो शाम तक जारी रहा। पिछले दो-तीन दिन से चले रहे मौसम के इस परिवर्तन से अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री की गिरावट आ गई। जिससे जेठ माह की शुरुआत में पड़ रही गर्मी से राहत भी मिली। मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से आठ मई तक 15 जिलों में अंधड़, मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के अनुसार आगामी तीन दिन तेज हवा चलेगी जिसकी रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटा रहेगी और संभवत: दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा।

अलवर में 8, जयपुर में 5 डिग्री गिरा पारा
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सोमवार को बीते एक दिन में सर्वाधिक आठ डिग्री अधिकतम तापमान अलवर में गिरा वहीं जयपुर, सीकर, कोटा, चित्तौडगढ़, श्रीगंगानगर और करौली में पारा पांच डिग्री गिर गया। इसके अलावा सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर (42.3) दर्ज किया गया, हालांकि मौसम के बदलाव से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज नहीं हुई। दिल्ली में खराब मौसम के कारण रविवार देर रात से सोमवार अलसुबह तक अलग-अलग समय पर 11 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। जिससे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहाजों का जाम लग गया। सबसे ज्यादा दिक्कत गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली उड़ान के यात्रियों को हुई। इस उड़ान को पहले लखनऊ और फिर जयपुर डायवर्ट किया गया, जिससे यात्री करीब 10 घंटे तक परेशान रहे।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा