डॉक्टर-बेटे की मौत के बाद पिता ने भी दम तोड़ा, कर्ज लेकर एमबीबीएस कराया, खाना-पीना छोड़ा

डॉक्टर-बेटे की मौत के बाद पिता ने भी दम तोड़ा, कर्ज लेकर एमबीबीएस कराया, खाना-पीना छोड़ा

जिस बेटे को कर्ज लेकर डॉक्टर बनाया, उसके सपने पूरे किए, उसी बेटे की अर्थी को कंधा देने के बाद एक बुजुर्ग पिता पूरी तरह टूट गए। बेटे की मौत के 18 दिन बाद ही इस पिता की भी जान चली गई। दांता, सांचौर (जालोर) के रहने वाले बाबूलाल विश्नोई (64) की 3 मई की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। करीब 18 दिन पहले ही बाबूलाल के बेटे डॉ. शैलेष विश्नोई (34) की सड़क हादसे में जान चली गई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पाली शहर के नया गांव क्षेत्र में रहते थे। 16 अप्रैल की रात पाली के ट्रांसपोर्ट नगर में खाना खाकर लौटते समय गुर्जर हॉस्टल के पास मोड़ पर डंपर से डॉ. शैलेष की कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में शैलेष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गौरव सिंह (30) निवासी धिंगाणा (जेतपुर, पाली) घायल हो गए थे।

शिक्षा विभाग से रिटायर प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल विश्नोई अपने बेटे शैलेष की मौत के बाद से गहरे सदमे में थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया था। वे अक्सर अपने पोते सुमित (13) और पोती सिमरन (9) को गले लगाकर रोते थे। वे बार-बार एक ही बात कहते थे- हर पिता चाहता है कि बुढ़ापे में बेटा उसे कंधा दे, लेकिन मुझे अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम