बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई

बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई
बीकानेर। नगर निगम में नए आयुक्त के सख्त फैसलों ने विकास की रफ्तार रोकने के साथ-साथ अब हिंसक टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। आयुक्त द्वारा वार्षिक दर अनुबंध (एआरसी) के तहत नए कामों पर तत्काल रोक लगाने से शहर के 80 में से करीब 70 वार्डों में काम पूरी तरह ठप हैं। इस प्रशासनिक खींचतान का नतीजा सोमवार को निर्माण शाखा में जेईएन के साथ हुई हाथापाई के रूप में सामने आया। दरअसल, ठेकेदार पुराने भुगतान न होने और नए टेंडर न लगने से आक्रोशित हैं। सोमवार सुबह भुगतान की मांग को लेकर एक निवर्तमान पार्षद और ठेकेदार ने ड्यूटी पर तैनात जेईएन के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, तनाव व्याप्त है।

अभी केवल 8-10 वार्डों में पुराने काम चल रहे हैं। इंजीनियर्स पर एआरसी के जरिए काम करवाने का दोहरा दबाव है, क्योंकि सिर पर मानसून खड़ा है। अगले माह प्री-मानसून की बारिश शुरू होनी है, लेकिन बजट और आदेशों के अभाव में नालों की सफाई और सड़क मरम्मत के कार्य रुके हुए हैं। यदि प्रशासन ने भुगतान और नए टेंडरों पर रुख स्पष्ट नहीं किया, तो आगामी बारिश में शहर के हालात बदतर होने तय हैं।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे