राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की भिड़ंत, 3 की मौत, 13 यात्री घायल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की भिड़ंत, 3 की मौत, 13 यात्री घायल

बालोतरा। बाड़मेर जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह खड़ी एक बस के पीछे मिनी बस टकराने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस घटना 16 यात्री घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन जनों को जोधपुर रेफर किया गया। बता दें कि मंगलवार सुबह बालोतरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बालोतरा से एक निजी बस जोधपुर जा रही थी। कुड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर बस सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आई एक मिनी बस के तेज चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलते हुए खड़ी बस के पीछे टक्कर मारी। इससे मिनी बस के अगले वाला भाग चकनाचूर हो गया। जोर की इस भिड़ंत में तीन जनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई जने घायल हुए।

– पढ़ें यह खबर…घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे, 50 हजार रुपए की नगदी भी लेकर गए…CLICK

बालोतरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा
बालोतरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा

इस बड़ी घटना की जानकारी पर मौके पर तुरंत पुलिस अधीक्षक कुंदन कमरिया, तहसीलदार पचपदरा गोपी किशन पालीवाल पचपदरा, थाना अधिकारी अमराराम मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस सहित अन्य निजी वाहनों से घायलों को तत्काल प्रभाव से पचपदरा बालोतरा चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार बाद गंभीर हालत पर तीन जनों को जोधपुर रेफर किया। वहीं घटना की जानकारी पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत सभापति, जनप्रतिनिधि चिकित्सालय पहुंचे। घटना की जानकारी।

– पढ़ें यह खबर…अब कोहरे से निपटने की तैयारी, रेलवे को मिला ये डिवाइस, जानें कैसे करता है काम…CLICK

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी