भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर; 1 की मौत, 2 घायल

भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर; 1 की मौत, 2 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर चकढाणी-इग्यासनी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्लीपर बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेड़ता उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, हादसा उस समय हुआ जब मेड़ता से नागौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस को सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने पीछे से साइड में टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण ट्रेलर चालक द्वारा अचानक कट मारना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्लीपर बस के ऊपरी हिस्से में सो रहे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत मेड़ता उप जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार