राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर ही हुई मौत

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर ही हुई मौत
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। दरअसल बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। ऐसे में बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सड़क के किनारे गिर गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पनवाड़ एसएचओ रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचा चौथमल बैरवा और रामलाल बैरवा के रूप में हुई है। दोनों बन्या गांव के निवासी थे। झालावाड़ पुलिस ने शवों को खानपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। घटना पनवाड़ थाना क्षेत्र के हरिगढ़ रोड पर बर्डगुवालिया गांव के समीप देर रात हुई थी।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवक उछलकर सड़क के किनारे गिर गए थे। सड़क के किनारे बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए थे। संभवतः पत्थरों से सिर टकराने के चलते दोनों की मौत हुई हो। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मनोहरथाना उपखंड के कामखेड़ा थाना क्षेत्र में डंपर ने गर्भवती महिला को कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि कामखेड़ा बालाजी मार्ग पर उदपुरिया गांव के निकट तिराहे पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के…

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार  बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर