दर्दनाक हादसा, घूमने गईं थी 3 शिक्षिकाएं, कार पलटने से 1 की मौत

दर्दनाक हादसा, घूमने गईं थी 3 शिक्षिकाएं, कार पलटने से 1 की मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर फिर हादसा हो गया, जिसमें उदयपुर के निजी स्कूल की एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि दो शिक्षिकाएं घायल हो गई। तीनों घूमने के लिए उदयपुर से जवाई बांध गई थीं। वापस लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि भादवी गुड़ा गोगुंदा के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में उदयपुर के पुला स्थित उदभव स्कूल में कार्यरत शिक्षिका मूलत: रतलाम सेलाना हाल उदयपुर निवासी माधविका सिंह राठौड़ 27 की मौत हो गई।

साथी शिक्षिका करिश्मा पिल्लै और देविशा घायल हो गईं। तीनों रविवार को अवकाश के मौके पर घूमने के लिए जवाई बांध गई थी, जहां से लौटते समय हादसा हुआ। देविशा अपने परिचित की कार लेकर आई थी। गोगुंदा थाना क्षेत्र में भादवी गुड़ा के ढलान में कार अचानक बेकाबू हुई और पलट गई। लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से एमबी अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतका का शव मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने स्कूल संचालक से संपर्क कर परिजनों को हादसे की सूचना दी है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम