भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बस, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बस, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

कोटा। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह सिमलिया (कोटा) इलाके के कराड़िया के पास हुआ। सिमलिया थाना ASI हरिराज सिंह ने बताया- हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। बस में करीब 56 यात्री सवार थे।

बस यात्री एमपी के मंदसौर और रतलाम के रहने वाले हैं। प्रयागराज से स्नान करके वापस मन्दसौर लौट रहे थे। सुबह के वक्त हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कैलाशी बाई (54), किशोरी लाल (60) व अशोक (35) की मौत हुई है। कैलाशी और किशोरी लाल रेखवार पति-पत्नी थे। पति-पत्नी संजिद नाका, पटेल कॉलोनी (मंदसौर) और अशोक (मृतक) नृसिंहपुरा, रामदेव मन्दिर के पास, मंदसौर (MP) के रहने वाले थे। अशोक पेशे से हलवाई थे। चमन लाल व पार्वती घायल हैं। ये लोग बस की केबिन में बैठे थे। इनका इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। उधर, बस ड्राइवर फरार है।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत