हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही एक की मौत, 4 घायल

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही एक की मौत, 4 घायल

अजमेर। खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार सुबह पाटन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नसीराबाद के चौकड़िया मोहल्ला निवासी मनीष गर्ग पत्नी अमिता और भतीजे चिराग के साथ अजमेर वैशालीनगर निवासी तिलका जैन व उनकी पुत्री सोनिया के साथ में कार से खाटू श्याम बाबा मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाटन गांव के निकट सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल