भीषण सड़क हादसा, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की बस पलटी, 3 की मौत

भीषण सड़क हादसा, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की बस पलटी, 3 की मौत

नागौर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के स्टूडेंट्स से भरी वॉल्वो बस पलट गई। एक्सीडेंट में 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स हादसे में बुरी तरह घायल हैं। हादसा मंगलवार सुबह 5.30 बजे लालदास जी महाराज धाम के पास हुआ है। जिले में दूसरा एक्सीडेंट सोमवार देर रात करीब 1.30 हुआ। बीकानेर रोड पर बाराणी के पास हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें 4 युवकों की मौत हो गई। सुरपालिया थानाधिकारी सियाराम ने बताया कि आज सुबह बुरड़ी फांटे के पास एक वॉल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद बस पलट गई। बस में चंडीगढ़ से जोधपुर की तरफ जा रही थी। मृतकों की पहचान जोधपुर निवासी ह​र्षित, आरु​षि व आरव के रूप में हुई है। ये सभी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। एक्सीडेंट में घायल 24 से अधिक स्टूडेंट्स को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा