शहर में इस जगज भीषण हादसा, 2 कारों के परखच्चे उड़े, बच्चों के सामने पिता की दर्दनाक मौत

शहर में इस जगज भीषण हादसा, 2 कारों के परखच्चे उड़े, बच्चों के सामने पिता की दर्दनाक मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के बोरानाडा थानान्तर्गत बाड़मेर हाईवे पर भाण्डू से आगे धवा गांव के पास गाय से बचने के प्रयास में दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु और दूसरी कार का चालक घायल हो गए। दो महिला व 4 बच्चों को भी चोटें आईं हैं।

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि लूणी तहसील में फिटकासनी गांव निवासी नरेश बिश्नोई अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रात करीब साढ़े दस बजे गांव से बालोतरा जिले में कल्याणपुर थानांतर्गत डोली गांव जा रहा था। धवा गांव से कुछ पहले हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ गई। इस दौरान बाड़मेर की तरफ से एक लग्जरी कार आ गई। गाय से बचने के प्रयास में दोनों कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कारों के परखच्चे उड़ गए। सभी कारों में फंस गए। वहां से निकल रहे वाहन चालक मदद के लिए रुके। आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर एम्स भेजा गया, जहां फिटकासनी गांव निवासी नरेश बिश्नोई को मृत घोषित कर दिया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा