130 की स्पीड में फार्च्यूनर कार डंपर में घुसी, कार के ड्राइवर की खोपड़ी खुल गई

130 की स्पीड में फार्च्यूनर कार डंपर में घुसी, कार के ड्राइवर की खोपड़ी खुल गई

अलवर-राजगढ़ रोड पर बावड़ी तिराहे पर बने ब्रेकर के निकट शुक्रवार देर रात 130 की स्पीड में फॉर्च्यूनर कार डंपर से टकरा गई। जिससे कार ड्राइवर दौसा के पातरखेड़ा गांव निवासी खेमराज (30) पुत्र नंदलाल मीना की मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि ड्राइवर की खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा खुल गया। इसी जगह 1 महीने पहले जयपुर मुख्यालय ड्यूटी जा रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

यहां एक्सीडेंट का मुख्य कारण ब्रेकर है। जो गलत ढंग से बना हुआ है। दूसरा ब्रेकर पर न रिफलेक्टर हैं न सफेद लाइन। जिसके कारण दूर से नजर नहीं आता है। नजदीक आने पर अचानक ब्रेक लगाने पर एक्सीडेंट हो जाते हैं।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोठी नारायणपुर पुलिस चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल रमेश चंद मीना ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग बावड़ी तिराहे के समीप ट्रेलर में फॉर्च्यूनर गाड़ी घुस गई। जिससे कार के खेमराज पुत्र नंदलाल निवासी पातरखेड़ा, दौसा की मौत हो गई। पहले शव को सीएचसी लेकर आए। कार मौके पर मिली। लेकिन डंपर का ड्राइवर लेकर भाग गया।

एक्सीडेंट भयानक था। मौके के हालत देखकर लगता है कि कार 125 से 130 की स्पीड पर होगी। कार के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। कुछ हिस्सा तो पीछे की तरफ आ गया। ड्राइवर की खोपड़ी खुल गई। खून भी दूर तक बिखरा मिला।

जिससे लगता है कि कार रफ़तार में थी। कार अलवर शहर के रूपबास निवासी प्रोपर्टी डीलर ओमप्रकाश मीणा की थी। खेमराज मीना उसका ड्राइवर था। खेमराज रात को अलवर से खुद के गांव जाने के लिए निकला था। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर किसी तरह के नशे में नहीं था। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पिता खेती करते हैं।

  • Related Posts

    डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा

    डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा पीलीबंगा के नजदीक अमरपुरा फाटक पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे…

    शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शादी…

    You Missed

    डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा

    डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा

    शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    बीकानेर : दीपक की लौ से लगी आग, करीब दो दर्जन पशुओं की जलने हुई मौत

    बीकानेर : दीपक की लौ से लगी आग, करीब दो दर्जन पशुओं की जलने हुई मौत

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत