राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की भिड़ंत में कार सवार तीन जनों की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की भिड़ंत में कार सवार तीन जनों की मौत

सलूम्बर. जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के सलूम्बर-उदयपुर मेगा हाइवे पर पलुना गांव के समीप बुधवार शाम 5 बजे बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया। बस में सवार चार लोगों को भी मामूली चोटें आईं। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि पलुना गांव के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर पलोदड़ा से उदयपुर जा रही निजी बस व उदयपुर से सलूम्बर की ओर जा रही कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार कच्ची बस्ती अम्बामाता, उदयपुर निवासी सैयद नसीम पुत्र सैयद फरीद, बिच्छू घाटी, उदयपुर निवासी ओवेश रजा पुत्र असरफ व हुसैना बानो पत्नी असरफ की मौत हो गई। साथ ही कार सवार मल्ला तलाई उदयपुर निवासी शाहरूख पुत्र सिद्दीक खान, सविना उदयपुर निवासी नजमा पत्नी शरीफ मोहम्मद व अम्बामाता उदयपुर निवासी नसीम पत्नी दिलदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल