शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत, दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

शादी के 6 महीने बाद युवक की हादसे में मौत, दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

चूरू। चूरू-सरदारशहर रोड पर खारिया गांव पीपलाना जोहड़ के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रामपुरा गांव से चूरू आ रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कमांडो ने बताया कि झुंझुंनू जिले के हमीरवास गांव निवासी दयापत और उसकी मौसी का बेटा कुलदीप रिश्तेदारी में शादी होने की वजह से रामपुरा गांव आए हुए थे।

गुरुवार रात दोनों बाइक पर घरेलू काम से चूरू आ रहे थे। खारिया गांव के पीपलाना जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयापत को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दयापत की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार