शहर में इस जगह सड़क पर चलते पति-पत्नी को उड़ा गई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

शहर में इस जगह सड़क पर चलते पति-पत्नी को उड़ा गई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी कैद हो गई। घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ग्रामीण दोनों को उच्चैन CHC लेकर पहुंचे लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने CHC पर ताला लगा दिया। उच्चैन SHO गिर्राज सिंह ने बताया- घटना सुबह 5 बजकर 30 मिनट की है। चतर फौजी और उसकी उसकी पत्नी वीरवती पशुओं के बाड़े से दूध निकाल कर घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह उच्चैन बयान बाइपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों पति-पत्नी को लेकर उच्चैन CHC पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने CHC पर ताला लगा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर CHC का ताला खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने वीरवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं चतर फौजी की हालत को देखते हुए उसे भरतपुर रेफर किया गया। इसका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कार की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर