बीकानेर में इस जगह गाय का हमला, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

बीकानेर में इस जगह गाय का हमला, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

बीकानेर। शहर में नगर निगम की लापरवाही और अव्यवस्था का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को धोबीधोरा क्षेत्र में एक बेकाबू गाय ने सड़क पर जा रहे एक पिता-पुत्री और एक अन्य युवक पर हमला बोल दिया। घायल होने वालों में शुचि भारद्वाज, उनके पिता हरिकिशन शर्मा और एक अन्य युवक विजेंद्र शामिल हैं। तीनों को हाथ, पैर, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि गाय इतने आक्रोश में थी कि पीड़ितों को घसीटती रही। काफी प्रयासों के बाद लोग पानी और लाठियों की मदद से गाय को वहां से हटा पाए। यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में इसी क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच डाला, जिसके शरीर पर 20 टांके लगाने पड़े थे। नगर निगम का गैरजिम्मेदाराना रवैया शहर में सैकड़ों की संख्या में अनधिकृत बाड़े संचालित हो रहे हैं। गायों, बैलों और कुत्तों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे आमजन असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार