दो कारों की भीषण टक्कर, अधिकारी समेत 3 की मौत

दो कारों की भीषण टक्कर, अधिकारी समेत 3 की मौत

भीषण सड़क हादसे में एडिशनल ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंचायत समिति के बीडीओ सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हुआ था। दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया- नीमकाथाना पंचायत समिति के बीडीओ मानसिंह पूनिया जिला परिषद की बैठक में भाग लेने स्टाफ के साथ सीकर गए थे। बोलेरो से नीमकाथाना लौटते हुए सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो में सवार एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा (57) (निवासी चला, नीमकाथाना) और ड्राइवर बलदेव सैनी (55) (निवासी मावंदकला, नीमकाथाना) और i20 कार का ड्राइवर पंकज की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल घायल हो गए।

एडिशनल बीडीओ और दोनों गाड़ी के ड्राइवर की मौत
थानाधिकारी ने बताया- दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा और बोलेरो के ड्राइवर बलदेव सैनी (55) निवासी मावंदाकला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं i20 कार के ड्राइवर पंकज की एसके हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला