हादसा इतना भयावह कि बस को काटकर निकालने पड़े शव… पत्थर से टकराकर पिचक गई थी पूरी गाड़ी

हादसा इतना भयावह कि बस को काटकर निकालने पड़े शव… पत्थर से टकराकर पिचक गई थी पूरी गाड़ी

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हैं। रामनगर अस्पताल से छह यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11 को अन्य जगह रेफर किया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। खतरनाक मोड़ पर बस मोड़ते समय कमानी टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दस महिलाओं के अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पौड़ी के प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह व रामनगर की क्षेत्रीय सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

अल्मोड़ा सड़क हादसा।
अल्मोड़ा सड़क हादसा।

बस की कमानी टूटी और खाई में जा गिरी
बस पौड़ी गढ़वाल के किनाथ से सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रामनगर के लिए चली थी। त्योहार की वजह से यात्री ज्यादा थे, जिससे बस ओवरलोड हो गई। करीब आठ बजे मरचूला के कूपी बैंड के पास चालक ने तीव्र मोड़ लेने का प्रयास किया तभी बस की कमानी टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस भारतीय विकेटकीपर ने किया ​​​​​​संन्यास का ऐलान, बोले- ये सीजन मेरा आखिरी, भारत के लिए 40 टेस्ट खेले

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर