ब्रैकिंग: रोहित शर्मा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लिया संन्यास लिया

ब्रैकिंग: रोहित शर्मा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट से लिया संन्यास लिया

राजस्थानी चिराग। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर रिटायरमेंट की जानकारी दी। टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित वनडे खेलना जारी रखेंगे। बुधवार शाम को रिपोर्ट्स आई थीं कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तानी से हटाया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

रोहित बोले- सपोर्ट के लिए धन्यवाद

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘हैलो, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल रहा। प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखूंगा।’

रोहित ने 12 टेस्ट शतक लगाए

रोहित ने भारत के लिए 2013 में टेस्ट डेब्यू किया। वे 2021 के दौरान प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की कर सके और 2022 में उन्हें कप्तानी भी मिल गई। भारत के लिए 67 टेस्ट में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, लेकिन घर से बाहर उनका औसत गिरकर 31.01 पर पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित का औसत 24.38 और साउथ अफ्रीका में 16.63 का ही रहा। हालांकि इंग्लैंड में उन्होंने 44.66 की औसत से रन बनाए। वे पिछले दौरे पर ओपनिंग करते हुए शतक भी लगा चुके थे। रोहित के रिटायरमेंट के बाद अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इंग्लैंड में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: इन 3 वजह से इन उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी सस्ती बिजली!

    राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: इन 3 वजह से इन उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी सस्ती बिजली! राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब…

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    You Missed

    बीकानेर: नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई, स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

    बीकानेर: नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई, स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

    डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

    डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

    हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत, रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

    हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत, रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी

    बीकानेर: मौसम फिर लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी की तेज आधी और बारिश की चेतावनी

    सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव

    सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव