बीकानेर में इस जगह हाईवे किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, तीन दिन में मिला दूसरा शव

बीकानेर में इस जगह हाईवे किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, तीन दिन में मिला दूसरा शव

बीकानेर। महाजन कस्बे में बीकानेर राजमार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव महाजन से बीकानेर की ओर करीब तीन किलोमीटर दूर राजमार्ग संख्या 62 के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर महाजन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि या भिखारी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी पल्लू मेगा हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने की इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। महाजन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता हैं, या मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इससे शव की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर